शहर ये अब खाली खाली ना लगे तो क्या करे
लोग तो सब भर्ती हो गए हस्पतालों में...
सकल सूरत तो अच्छे भले इंसान की लगती है
जाने कौन-2 छुपा बैठा है रंग बिरंगी खालों में...
वो सहंशाह-ऐ-ताज जिसके पास माँ नहीं है
गिन ही लूँ मैं उसे भी शहर के कंगालों में...
मेरी सलाह है मुझे हल्के में मत ले मेरे दुश्मन
जिंदगी मेरी गुजरी है तूफानों में भुचालों में...
तकलीफ चांदनी देने लगे और मरहम करने लगे अँधेरा
तो फिर कौन जाना चाहेगा अंधियारों से उजालों में...
हसीं लम्हे हैं रंगीन वादियां दिल बेचैन
आओ फूल लगा दूँ बालों में...
चले आओ तुम प्यार करो मैं भी तो देखूं
कौन रोकता है तुम्हें आने से मेरे खयालों में...
शराबी नहीं हैं हम बस गम भुलाने को
लगा लेते हैं कभी कभी इक्का दुक्का सालों में...
No comments:
Post a Comment